पंचतत्व में विलीन सुशांत, कंगना ने फिर साधा बॉलीवुड पर निशाना

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया. उनके निधन से सभी काफी दुखी नजर आए !

 कंगना रनौत ने सीधे तौर पर एक्टर की सुसाइड का जिम्मेदार बॉलीवुड को ठहराया.


सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है. मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया. यहां एक्टर के परिवार समेत दोस्तों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.


कोरोना वायरस की वजह से सुशांत के अंतिम संस्कार से ज्यादा लोग तो शामिल नहीं हुए. लेकिन बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे सुशांत को अंतिम विदाई देने शमशान घाट पहुंचे थे.


इन सेलेब्रिटीज में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, डायरेक्टर अभिषेक कपूर, वरुण शर्मा, क्रिस्टल डिसूजा, कृति सेनन, विवेक ओबेराय, पूजा चोपड़ा शामिल थे.


सुशांत के अंतिम संस्कार के वक्त मुंबई में तेज बारिश हो रही थी. इस वजह से सेलेब्स भीगते हुए नजर आए. कोरोना की वजह से सेलेब्स मास्क और ग्लव्स पहने नजर आए.

सुशांत सिंह राजपूत का परिवार उनके अंतिम संस्कार के लिए पटना से मुंबई पहुंचा था. एक्टर के परिजनों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

ये पल सुशांत के परिवार के लिए मुश्किलों भरा है. सुशांत के पिता अपने जवान बेटे को खोने की वजह से सदमे में हैं. सुशांत चार बहनों के इकलौते भाई थे.

तस्वीर में एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा नजर आ रही हैं. वे सुशांत को अंतिम विदाई देने के लिए शम शान घाट पहुंची थीं.


सुशांत के सुसाइड केस की अभी तहकीकात चल रही है. पुलिस इस संदर्भ में सुशांत के करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी से पूछताछ करेंगी.


फोटो में श्रद्धा कपूर फिल्म छिछोरे के अपने को-स्टार वरुण शर्मा के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं.


तस्वीरों में फिल्म केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर नजर आ रहे हैं. सुशांत ने इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, Please let me know.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी: डब्ल्यूपीएल 2024 फाइनल -

  दिल्ली कैपिटल्स 7 ओवर के बाद 0 विकेट पर 64 रन की मजबूत स्थिति में पहुंचने के बाद अपने ओवर पूरे होने से पहले 113 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ...