टीवी सीरियल से लेकर बड़े पर्दे पर "धोनी" बनने तक, बड़ा रोमांचक है सुशांत सिंह राजपूत का सफ़र



मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। उनके इस कदम से हर कोई हैरान है। इंडस्ट्री सदमें में आ गयी है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर अभिनेता को इतना बड़ा कदम उठाने की जरुरत क्यों पड़ी। 

ब्रेकिंग
नोएडा के सेक्टर 11 के मेट्रो हॉस्पिटल में लगी आग

टीवी से फिल्मों तक का सफ़र 


सुशांत सिंह ने अपने करियर में कई रोमांचक मोड़ देखे हैं। ऐसी बहुत कम अभिनेता हैं जिन्होंने टीवी की दुनिया में कामयाब होने के बाद फिल्मों में भी लोकप्रियता हासिल की हो। 

इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने जब शामक डावर की डांस क्लास ज्वाइन की तो उसकी किस्मत बदल गयी। अभिनेता ने उस दौरान फिल्मफेयर और कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रैकग्राउंडर डांसर के तौर पर काम किया था। लेकिन डावर ने उनके अन्दर वो देखा, जो अभी तक किसी ने नहीं देखा था-अभिनय का जूनून। इसलिए डावर ने उन्हें थिएटर करने का सुझाव दिया और तब शुरू हुआ सुशांत के अभिनय का सफ़र। 

सुशांत ने बैरी जॉन की एक्टिंग क्लासेज लेनी शुरू कर दी। फिर अभिनेता दिल्ली से मुंबई आये और नादिरा बब्बर की एकजुट थिएटर कंपनी में शामिल हो गए जहां से उन्हें टीवी की दुनिया में जाने का मौका मिला। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'किस देश में है मेरा दिल' (2008–2009) से की थी। फिल्म में उनका साइड रोल था। 

फिर उन्हें लोकप्रियता मिली एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' (2009–2011) से जिसमें अपने शानदार अभिनय से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। देखते ही देखते, सुशांत घरेलु नाम बन गए। इसी कामयाबी के चलते उन्होंने फिर दो रियलिटी शो में हिस्सा लिया-'जरा नचके दिखा' और 'झलक दिखला जा'। इसी शो से उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे मिली। हालांकि, कई साल साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेक-अप हो गया। 

कैसे बने बॉलीवुड के 'चॉकलेट बॉय' 

सुशांत ने 2013 में फिल्म 'काय पो छे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म चेतन भगत की किताब'Three Mistakes of My Life' पर आधारित थी। फिल्म में तीन मुख्य किरदार थे, लेकिन फिर भी सुशांत अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे। 

उसी साल सीधे-साधे सुशांत यशराज फिल्म्स की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में दिखाई दिए जिसमें उनके बिंदास और बिगड़े हुए लड़के के किरदार ने सभी को चौंका दिया। फिल्म में परिणीती चोपड़ा और वाणी कपूर भी नजर आई थी। फिल्म दर्शकों को पसंद आई। 

फिर उन्होंने 2014 में आमिर खान की फिल्म 'पीके' में कैमियो किया। राजकुमार हिरानी की फिल्म में उन्होंने अनुष्का शर्मा के प्रेमी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी भूमिका काफी छोटी थी लेकिन उनकी क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया और ये बताने की जरुरत नहीं है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी धमाकेदार कमाई की थी। 

2015 में अभिनेता 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' नामक बायोपिक में नजर आये जिसके जरिये उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित कर दी। फिल्म में उन्होंने मशहूर भारतीय जासूस ब्योमकेश बक्शी का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन सुशांत ने अपने अभिनय से सभी बड़े निर्माता और निर्देशक का ध्यान खींच लिया था। 

फिर 2016 में आई अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी फिल्म। उन्होंने मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में धोनी का किरदार निभाया जो उनके करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। सुशांत को हमेशा फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए याद किया जाएगा।

2017 में अभिनेता ने एक्सपेरिमेंट किया और पहली बार बड़े परदे पर दोहरी भूमिका निभाते नजर आये। उन्होंने कृति सेनन के साथ फिल्म 'राब्ता' में काम किया था, हालांकि, फिल्म को दर्शकों से ज्यादा प्यार नहीं मिला। 

2018 में सुशांत ने फिल्म 'केदारनाथ' में काम किया था जिससे सारा अली खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गयी। ख़बरों के अनुसार, इस फिल्म के बाद सुशांत को नौ फिल्मों के ऑफर आये थे। 

पिछले साल अभिनेता ने दो फिल्मों में काम किया। एक थी 'सोनचिड़िया' जिसमें अभिनेता ने डकैत का किरदार निभाया था। फिल्म फ्लॉप रही लेकिन हमेशा की तरह, सुशांत के काम को समीक्षकों द्वारा खूब सराहा गया। इसके बाद वह नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' में दिखाई दिए। फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की। आखिरी बार वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'ड्राइव' में नजर आये थे। 

अभिनेता के पास बहुत बड़ी बड़ी फिल्में थी जिसे देखने का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। इस सूची में मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'Fault in Our Stars' का एडाप्टेशन 'दिल बेचारा' भी था। ख़बरों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। 

अभिनेता के अचानक सुसाइड से पूरा देश सदमे में आ गया है। अभी तो उन्हें कई फिल्मों में आना था, काफी काम करना था। अभिनेता ने 34 की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, Please let me know.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी: डब्ल्यूपीएल 2024 फाइनल -

  दिल्ली कैपिटल्स 7 ओवर के बाद 0 विकेट पर 64 रन की मजबूत स्थिति में पहुंचने के बाद अपने ओवर पूरे होने से पहले 113 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ...