चीनी ऐप बैन मसले पर भारत के सपोर्ट में खुलकर उतरा अमेरिका, कही ये अहम बात

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में कहा कि इससे भारत की अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा.


वाशिंगटन: अमेरिका ने भारत के चीनी ऐप (Chiense App) पर प्रतिबंध फैसले का स्वागत किया है. विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में कहा कि इससे भारत की अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा.

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम कुछ मोबाइल ऐप पर भारत के प्रतिबंध का स्वागत करते हैं जो सीसीपी (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी) के निगरानी राज्य में सहायक के रूप में कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐप के संबंध में भारत के दृष्टिकोण से देश की संप्रभुता को बढ़ावा मिलेगा. यह भारत की अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बढ़ावा देगा.

आपको बता दें कि चीन संग सीमा पर तनातनी के बीच भारत ने सोमवार को टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था. इनमें पॉपुलर शेयर इट और यूसी ब्राउजर जैसे ऐप भी शामिल हैं. 

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीनी सैनिकों के बीच 15 जून को हिंसक झड़प हुई थी. इस झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जबकि चीन को भारी नुकसान हुआ था. तभी से भारत और चीन के बीच तनाव गहराता जा रहा है. (इनपुट: एजेंसी भाषा)

चीन को PM मोदी का कड़ा संदेश, प्रधानमंत्री ने छोड़ा चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म Weibo

Weibo पर पीएम मोदी के 115 पोस्ट थे. उन्हें मैन्युअल रूप से हटाने का निर्णय लिया गया और अभी तक 113 पोस्टों को हटा दिया गया है.

नई दिल्ली: भारत में 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo छोड़ दिया है. इस चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर पीएम 2015 से जुड़े थे. Weibo पर पीएम मोदी के 115 पोस्ट थे. उन्हें मैन्युअल रूप से हटाने का निर्णय लिया गया और 113 पोस्टों को हटा दिया गया. जबकि दो पोस्ट अभी भी बने हुए थे जिन्हें आज हटा दिया गया है. बता दें कि Weibo पर पीएम मोदी के 244,000 फॉलोअर्स थे.

जानकारी के मुताबिक वीआईपी खातों के लिए, Weibo छोड़ने की प्रक्रिया काफी लंबी और जटिल है ऐसे में पीएम को इस साइट को छोड़ने में कुछ समय लगा. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के Weibo छोड़ने की प्रक्रिया काफी पहले ही शुरू कर दी गई थी लेकिन चीन ने इसकी अनुमति देने में काफी समय लगाया.

Weibo पर पीएम मोदी के 115 पोस्ट थे. उन्हें मैन्युअल रूप से हटाने का निर्णय लिया गया और 113 पोस्टों को हटा दिया गया. बचे हुए दो पोस्ट ऐसे थे, जिनमें पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीरें थीं. भारतीय अधिकारियों को Weibo ने बताया कि चीन के राष्ट्रपति के फोटो वाली पोस्ट को हटाना उनके लिए मुश्किल है. यही वजह है कि इन दो पोस्टों को हटाने में समय लगा. हालांकि अब इन्हें हटा दिया गया है.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, Please let me know.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी: डब्ल्यूपीएल 2024 फाइनल -

  दिल्ली कैपिटल्स 7 ओवर के बाद 0 विकेट पर 64 रन की मजबूत स्थिति में पहुंचने के बाद अपने ओवर पूरे होने से पहले 113 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ...