एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली है। जिससे पूरा देश सदमे में है। बता दें, एक्टर की खुदकुशी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत ... एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया। मनोरंजन की दुनिया में आने के बाद उन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया और वो अपने पीछे कई यादगार प्रदर्शनों को छोड़ गए। उनके निधन से स्तब्ध हूं। मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।'
बता दें, मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि पहली नजर में ये आत्महत्या का मामला है। पुलिस के मुताबिक सुशांत से जुड़े लोगों से पूछताथ की जाएगी। वही पुलिस ने सुशांत के घर से एक पॉलीथिन भी ली है जिसमें दवाइयां होने की आशंका है। इसके साथ ही पुलिस सुशांत के सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट की भी जांच करेगी।
गौरतलब है कि उनकी मैनेजर 28 वर्षीय दिशा सालियान ने नौ जून को एक इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। टेलीविजन धारावाहिक ‘‘पवित्र रिश्ता’’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘‘काई पो छे!’’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘‘शुद्ध देसी रोमांस’’, ‘‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’’, ‘‘राबता’’, ‘‘केदारनाथ’’ और ‘‘सोनचिड़िया’’ जैसी फिल्मों में काम किया था।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubt, Please let me know.