महाराष्ट्र-गुजरात में निसर्ग तूफान की दस्तक से NDRF अलर्ट,

महाराष्ट्र और गुजरात सरकार ने चक्रवात निसर्ग को देखते हुए तटीय इलाकों में NDRF की टीमों को तैनात कर दिया है. तूफान के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र-गुजरात में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात हैं, जबकि 10 टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. 


Cyclone Nisarga Updates, IMD Alert Maharashtra and Gujarat Heavy Rain.

बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान अम्फान की तबाही के बाद गुजरात और महाराष्ट्र में निसर्ग चक्रवात का खतरा मंडराने लगा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि 3 जून को चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर और दमन के बीच उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों से टकरा सकता है.

IMD के उप महानिदेशक आनंद कुमार ने कहा कि अरब सागर में बने निम्न दाब के क्षेत्र की वजह से अगले 24 घंटे में चक्रवात बन सकता है. निसर्ग चक्रवात 2 जून की सुबह तक उत्तर की ओर बढ़ेगा. फिर उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने के बाद हरिहरेश्वर (रायगढ़, महाराष्ट्र) और दमन के बीच उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों से 3 जून की शाम या रात तक टकरा सकता है. बता दें कि हरिहरेश्वर शहर मुंबई और पुणे दोनों से 200 किलोमीटर की दूरी पर और दमन से 360 किलोमीटर की दूरी पर है.

ये भी पढ़ें- अम्फान के बाद निसर्ग चक्रवात का खतरा, 3 राज्यों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र और गुजरात में 3 जून को संभावित चक्रवात निसर्ग की तैयारियों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने NDMA, NDRF, IMD और भारतीय तटरक्षक के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. चक्रवात निसर्ग के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की और राज्यों की तैयारियों का जायजा लिया. गृहमंत्री ने चक्रवाती तूफान निसर्ग से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt, Please let me know.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी: डब्ल्यूपीएल 2024 फाइनल -

  दिल्ली कैपिटल्स 7 ओवर के बाद 0 विकेट पर 64 रन की मजबूत स्थिति में पहुंचने के बाद अपने ओवर पूरे होने से पहले 113 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ...